उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- पंचायत चुनाव में बेचने के लिए लाई गई शराब जब्त, लालकुआं पुलिस ने बिन्दुखत्ता रेस्टोरेंट से शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र चलाए जा रहे चैकिंग अभियान में लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फैमिली रेस्टोरेंट तिवारी नगर बिंदुखत्ता से पुलिस ने एक व्यक्ति को पंचायत चुनाव में बेचने के उद्देश्य से लाई गई 05 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस 100 मीटर खाई में गिरी — 5 की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उसी के क्रम में, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ दीपशिखा अग्रवाल और थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू स्कार्पियो ने चार दोस्तों को कुचला, चारों की मौत, चालक समेत दो हिरासत में

 

 

पुलिस ने जगदीश सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी पूर्वी घोड़ानाला, बिंदुखत्ता को 192 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब और 48 पव्वे 8PM अंग्रेजी शराब के साथ फैमिली रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ इस जिले के डीएम ने भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल स्कूल व आंगनबाड़ी क्रेंद को बंद करने के दिये निर्देश।

 

 

गिरफ्तारी टीम:

1- उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह

2- कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला

3- कांस्टेबल दिलीप कुमार

 

पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।