उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं पुलिस ने लालकुआं निवासी झपटमार चोर को चोरी के कुंडल के साथ दबोचा, भेजा जेल

लालकुआं पुलिस ने झपटमार चोर को चोरी किए गए कुंडलों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

मामला 3 सितंबर 2025 का है, जब वादिनी माला देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी स्लीपर फैक्ट्री झोपड़पट्टी लालकुआं ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके कान से झपट्टा मारकर कुंडल चोरी कर ले गया। इस पर पुलिस ने धारा 304 (2) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (भर्ती-भर्ती) समूह 'ग' के अन्तर्गत कनिष्क सहायक के रिक्त 57 पदों तथा आशुलिपिक के रिक्त 82 पदों पर आई सीधी भर्ती

 

 

अभियोग के सफल अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दिव्यांग पेंशन योजना में बड़ी राहत: पुत्र या पौत्र की उम्र 20 वर्ष से अधिक होने पर भी नहीं रुकेगी पेंशन

 

 

टीम ने करीब 40–50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। इसी दौरान 6 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रोहित गुप्ता उर्फ ननिया पुत्र प्रेमपाल गुप्ता निवासी लालकुआं को स्लीपर फैक्ट्री के पास मैदान से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए एक जोड़ी पीली धातु के कुंडल बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस शोभा यात्रा: 7 अक्टूबर को हल्द्वानी शहर में रहेगा यातायात डायवर्जन, जानिए पूरा प्लान

 

 

पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

 

गिरफ्तारी टीम

1. उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह

2. अ0उ0नि0 दया किशन सती

3. कानि0 आनंदपुरी

4. कांस्टेबल तरुण मेहता