उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

लालकुआं रेलवे ने पुनः अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए बंगाली कॉलोनी वासियों के घर नोटिस चस्पा कर दिया 7 दिन के अल्टीमेट

लालकुआं न्यूज़- लालकुआँ रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू करने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, आज पुलिस प्रशासन के साथ रेलवे विभाग की टीम ने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में जाकर नपाई शुरू कर दी है। रेलवे अब स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर दर्जनों पक्के मकानों को तोड़ने की कार्यवाही में जुट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दरिंदगी: 10वीं की नाबालिग छात्रा को कार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

तहसीलदार लालकुआं व कोतवाल लालकुआं के साथ सैकड़ो की संख्या में बंगाली कॉलोनी पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने जैसे ही वहां बने पक्के मकानों की नपाई तथा नोटिस बांटने की कार्यवाही शुरू की तो कॉलोनी वासियो में हड़कंप मच गया। वही आक्रोशित लोग रेलवे अधिकारियों पर बिफर पड़े, उनका कहना था कि 50 से अधिक वर्षों से वह लोग कॉलोनी में निवास कर रहे हैं और साथ ही रेलवे द्वारा पूर्व में अपनी चाहर दीवारी बनाकर डिमार्केशन भी कर दिया है, इसके बावजूद पुनः मकान को तोड़ने की कार्यवाही करना पूरी तरह अनुचित और गैर कानूनी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा को भगा ले गया स्कूल का फुटबॉल कोच, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

वही क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जिस भूमि की रेलवे द्वारा माप जोक की जा रही है वह रेलवे की है ही नहीं।

इस अवसर पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट कोतवाल डीआर वर्मा सहित रेलवे के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में गुलदार का कहर: दो मवेशियों को बनाया निवाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने वनकर्मियों को बनाया बंधक