उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइमनैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

लालकुआँ- यहाँ चोरी की गई मोटरसाईकिल के साथ बिन्दुखत्ता निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चालान

लालकुआं न्यूज़- लालकुआँ के निकटवर्ती क्षेत्र काररोड बिंदुखत्ता में दुकान के सामने खड़ी एक प्लैटिना मोटरसाईकिल को चोरी करने वाले बिंदुखत्ता निवासी युवक को पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाईकिल समेत गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।


यहां बिन्दुखत्ता के इन्द्रानगर द्वितीय में तपन कुमार सचदेवा के कार्यालय के बाहर खड़ी एक मोटरसाईकिल संख्या:- UK04T- 1898 बजाज प्लेटिना गत रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी थी। जिसमें विक्रम सिंह बोरा पुत्र रतन सिंह बोरा निवासी इंद्रानगर द्वितीय काररोड बिन्दूखत्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बेहद दुखद खबर) पूर्वी लद्दाख में देवभूमि का लाल हुआ शहीद, परिवार में मचा कोहराम

वही घटना की सूचना के 12 घण्टे के अंदर ही पुलिस ने क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी कैमरों को खगालते हुए बाइक चोर नवीन चन्द्र पुत्र बालादत्त जोशी निवासी इन्द्रानगर द्वितीय बिन्दुखत्ता को 12 घंटे के अंदर ही मय चोरी की गई मोटरसाईकिल के साथ दबोचने में सफलता हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की लाइफलाइन कलसिया पुल के निर्माण का रास्ता साफ, प्रशासन ने हटाए अतिक्रमण

वही आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, कांस्टेबल चन्द्र शेखर, कमल विष्ट, आनन्दपुरी शामिल थे।