लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव 2026: चुनावी बिगुल बजा, मतदान से मतगणना तक का पूरा कार्यक्रम घोषित

लालकुआं न्यूज़- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, लालकुआं के वर्ष 2026-2029 कार्यकाल के लिए होने वाले चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा और संजय जोशी ने चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करते हुए नामांकन पत्रों की बिक्री से लेकर मतदान और मतगणना तक की तिथियां जारी कर दी हैं।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही नगर के व्यापारियों में उत्साह और हलचल बढ़ गई है। बाजारों में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशी भी सक्रिय नजर आने लगे हैं। व्यापारियों के बीच आगामी कार्यकारिणी को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने व्यापारियों से चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील भी की।
इस अवसर पर चुनाव कार्यालय में सहायक चुनाव अधिकारी राजकुमार सेतिया, रंजीत बोरा, सुभाष नागर और दीप नयाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।








