Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्ड

नए साल में UPI पेमेंट को लेकर होने जा रहे ये छह बड़े बदलाव, जाने इन बदलाव को…..

नए साल में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को लेकर कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं। एक बड़ा बदलाव तो यही है कि उन सभी लोगों के UPI अकाउंट बंद किए जा रहे हैं जो एक्टिव नहीं हैं। इसके अलावा UPI को लेकर कई और भी बदलाव होने वाले हैं जिससे आमलोग प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में…

UPI को लेकर एक बड़ा बदलाव ट्रांजेक्शन लिमिट में हुआ है। अब आप एक दिन में UPI से 5 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। पहले यह लिमिट 1 लाख रुपये तक की थी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों की भौतिक सुख-सुविधा में हो सकती है वृद्धि, पढ़े आज का राशिफल

पिछले साल NPCI ने अपने एक बयान में कहा था कि उन सभी यूपीआई आईडी को बंद किया जाएगा जो करीब 1 साल एक्टिव नहीं हैं। इससे Google Pay, Paytm और PhonePe के यूजर्स प्रभावित होंगे। इसकी शुरुआत 31 दिसंबर से हो चुकी है।

RBI ने कहा है कि 1 लाख रुपये तक के पेमेंट के लिए अब एडिशन फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) की जरूरत नहीं होगी। पहले 15,000 रुपये से अधिक की पेमेंट के लिए इसकी जरूरत होती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अंगीठी बनी मौत का कारण, बंद कमरे में दम घुटने से युवक की मौत

UPI Lite वॉलेट से अब 2,000 रुपये तक ट्रांसफर किए जा सकेंगे। इसके लिए किसी पिन की जरूरत नहीं होगी। वहीं यूपीआई लाइट से ऑफलाइन मोड में 500 रुपये ट्रांसफर किए जा सकेंगे। पहले यह सीमा 200 रुपये थी।

ऑनलाइन UPI फ्रॉड को रोकने के लिए RBI ने नया नियम बनाया है। अब UPI के नए यूजर्स यानी जिन्होंने नया अकाउंट बनाया है वे पहला पेमेंट 2,000 रुपये तक ही कर सकेंगे।

नए साल में आपको यूपीआई एटीएम की सुविधा मिलेगी यानी आप अपने यूपीआई एप की मदद से किसी UPI एटीएम से पैसे भी निकाल सकेंगे। इसके लिए आपको डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। Hitachi पेमेंट सर्विस ने UPI-ATM लॉन्च किया है। आप UPI एटीएम पर क्यूआर कोड को स्कैन करके पैसे निकाल सकेंगे। इसके अलावा UPI में ‘Tap and Pay’ फीचर भी आ रहा है। यह फीचर उन फोन में काम करेगा जिनमें NFC का सपोर्ट है। आप अपने फोन को टैप करके पेमेंट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- इस तारीख तक करा ले अपना पैन कार्ड आधार से लिंक, नही तो हो सकता है आपका पैन कार्ड निरस्त। आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं? तीन स्टेप्स में ऐसे लगाएं पता।