उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में रेलवे भूमि पर चला बड़ा अभियान, 90 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित, नोटिस जारी

हल्द्वानी न्यूज़– रेलवे भूमि के सर्वे एवं सीमांकन की चल रही प्रक्रिया के तहत मंगलवार को रेलवे, राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर निरीक्षण और सीमांकन कार्य किया। इस दौरान रेलवे भूमि पर 90 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए।

 

 

सर्वे के दौरान टीम ने अवैध निर्माण, आवासीय भवन, मस्जिद और मजार सहित कई संरचनाओं को अतिक्रमण की श्रेणी में दर्ज किया। सभी संबंधित अतिक्रमणकारियों को विधिक प्रावधानों के तहत नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- यहाँ बीच सड़क में आये जानवर को बचाने के चक्कर में आमने-सामने भिड़ी दो कारें, कारों में सवार मामूली रूप से हुए चोटिल, बड़ा हादसा होने से टाला

 

 

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि अतिक्रमित क्षेत्रों में स्टाम्प पेपर पर भूमि की खरीद-फरोख्त की गई है। कई अस्थायी शेड और ढांचे भी यहां पाए गए। टीम द्वारा क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को स्वेच्छा से रेलवे भूमि खाली करने की सलाह दी जा रही है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्रसंघ चुनाव,11 में से केवल 5 पदों पर होगा चुनाव

 

 

अभियान में उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम गिरजेश कुमार, तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे, राजस्व एवं वन विभाग की टीमें, पुलिस बल, रेलवे पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला प्रीमियर लीग में उत्तराखंड की चार बेटियां छाई, प्रेमा रावत को RCB ने 1.20 करोड़ में खरीदा

 

 

इस अभियान का उद्देश्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराना और रेलवे संपत्ति से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। संबंधित विभागों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक पूरी भूमि अतिक्रमणमुक्त नहीं हो जाती।