उत्तराखण्डकुमाऊं,

लक्ष्मण खाती को सांसद अजय भट्ट ने पुनः अपना प्रतिनिधि किया नियुक्त

लालकुआं न्यूज़- क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्टी में कई बार विभिन्न पदों पर रहे लक्ष्मण खाती को पुनः अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए उनसे क्षेत्र के विकास कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने का आह्वान किया हैं। साथ ही इस आशय का पत्र जिलाधिकारी नैनीताल और मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को भी प्रेषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

 

अपने दिल्ली स्थित आवास में वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण खाती को अपने प्रतिनिधि का नियुक्त पत्र सौंपते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वह क्षेत्र में हो रहे तमाम विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए क्षेत्र के स्थानीय निकाय, पंचायत एवं शासकीय बैठकों में मेरे प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उप जिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में तमाम विभागों के अधिकारियों ने श्रीलंका टापू जाकर लगाया बहुउद्देशीय शिविर, सुनी समस्याएं, बांटा राशन और दवाइयां

 

उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण खाती सांसद अजय भट्ट के पूर्व के कार्यकाल के दौरान भी उनके प्रतिनिधि रहे। साथ ही उनके केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के कार्यकाल के दौरान पीआरओ थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.6 रही तीव्रता — कोई नुकसान नहीं

 

 

इसके अलावा लक्ष्मण खाती भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश स्तर के कई पदों पर महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं। सांसद अजय भट्ट द्वारा पुनः प्रतिनिधि नियुक्त करने पर लक्ष्मण खाती ने क्षेत्रीय सांसद का आभार व्यक्त करते हुए उनके भरोसे पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया है।