उत्तराखण्डकुमाऊं,

लेखपाल संघ ने पटवारी के पक्ष में उठाई आवाज़, आयुक्त कुमाऊं से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

लालकुआं न्यूज़- प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या प्रकरण को लेकर उत्तराखंड लेखपाल संघ का प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत से मिला। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।

 

 

संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने कहा कि राजस्व वाद की प्रक्रिया पूर्णतया न्यायिक प्रक्रिया होती है, जिसमें किसी भी पक्ष को संतुष्ट न होने पर अपील करने का प्रावधान है। ऐसे में पटवारी पूजा रानी को साजिशन फंसाया जा रहा है, जो न्यायोचित नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” जारी, लालकुआं पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

 

लेखपाल संघ ने पटवारी के खिलाफ की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग) यहाँ अंबेडकर जयंती से लौटते समय ट्रैक्टर पलटा, 17 वर्षीय किशोर की मौत, चार गंभीर घायल

 

 

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, सुनीता लोहनी जोशी, लक्ष्मी नारायण यादव, अनीता पाण्डे, नैन्सी राणा, दीक्षा मेहता, हर्षिता अधिकारी, मीनाक्षी, गीता जोशी, अरुण वर्मा और चंद्रशेखर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्थित रिजॉर्ट पर जीएसटी टीम ने छापा मारकर पकड़ी बड़ी कर चोरी, रिजॉर्ट स्वामी पर लगाया 10 लाख का जुर्माना