उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में तेंदुए का कहर: चारा लेने गई महिला को घर के पास ही बनाया शिकार, मौके पर मौत

नैनीताल न्यूज– उत्तराखंड के नैनीताल जिले से शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं, तभी घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

 

मृतका की पहचान हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुए ने झपट्टा मारते ही महिला को दबोच लिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर उनका देवर मौके पर पहुंचा। उसने तेंदुए को महिला को ले जाते हुए देखा और शोर मचाकर पत्थर फेंकते हुए उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ महिला को नहीं छोड़ सका और जंगल की ओर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग ने जंगल से काटी गई 5 लाख रुपये की खैर की लकड़ी मय पिकअप की जप्त

 

चीख सुन दौड़ा देवर, लेकिन नहीं बच सकी जान
घटना के समय महिला का देवर पास ही मौजूद था। चीखने की आवाज सुनते ही वह दौड़कर मौके पर पहुंचा और तेंदुए को भाभी को जंगल की ओर ले जाते देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन शुरू की, जहां कुछ ही दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर फॉरेस्ट और प्रशासन की टीमें पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। मृतका को बरगली परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जहरीली गर्लफ्रेंड: कोबरा सांप से डसवाकर बॉयफ्रेंड को दी थी खौफनाक मौत, जल्द ही 'माही' पर बनेगी वेब सीरीज

 

गांव में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
महिला की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। गुलदार की लगातार सक्रियता के चलते ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने आए युवक को नकली नोट के साथ धरा, दुबई की करेंसी भी मिली, तीन मौके से हुए फरार

 

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ नैनीताल आकाश गंगवार और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

 

फिलहाल वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।