उत्तराखण्डकुमाऊं,

कुमाऊं के इस जिले में सुबह महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.6 रही तीव्रता

बागेश्वर न्यूज– मंगलवार सुबह जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 दर्ज की गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र 30.018 अक्षांश और 79.960 देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 5 किलोमीटर मापी गई। भूकंप सुबह 10 बजकर 06 मिनट 47 सेकंड (आईएसटी) पर आया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल बस दुर्घटना- खाई में इधर-उधर छिटके पड़े थे यात्री, कोई बेसुध तो कोई दर्द से कराहते हुए मांग रहा था मदद

 

झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिले की किसी भी तहसील से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - (बड़ी खबर) शासन ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए कुमाऊं में तैनात इन दो अधिकारियों को बनाया चारधाम यात्रा का मजिस्ट्रेट

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही रहा और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  निवेश का झांसा देकर ओएनजीसी अफसर से 7.39 करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने दिल्ली से साइबर ठग दबोचा

 

विशेषज्ञों का कहना है कि कम तीव्रता वाले भूकंप आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होते, लेकिन इसके बावजूद लोगों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।