उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहां अनियंत्रित कार की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकली कॉलेज की छात्रा की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक एमबीपीजी कॉलेज की छात्रा की मौत हो गई है, घटना सुबह के समय की बताई जा रही है। जब छात्रा मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, इस दौरान एक अनियंत्रित कार ने तेज टक्कर मारी, जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वही टक्कर मार कार चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में बारिश बनी काल: खेतों में काम कर रहे दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत

वही लामाचौड़ चौकी पुलिस ने छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया है। युवती नाम आशा है जो पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला की रहने वाली है,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- छट पूजा कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी शहर में यातायात / डायवर्जन प्लान

वही युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी, पुलिस फिलहाल कार चालक की तलाश में जुट गई है, मौके से कार को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड को बजट में प्राथमिकता देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया