उत्तराखण्डकुमाऊं,

माँ अवंतिका मंदिर क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र- सीईओ अजय गुप्ता

लालकुआं न्यूज़– सेंचुरी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि माँ अवंतिका मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, ऊर्जा और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र है।

 

 

उन्होंने यह बात वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पंत द्वारा लिखित पुस्तक ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ के विमोचन अवसर पर कही। शनिवार को माँ अवंतिका मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में अजय कुमार गुप्ता ने पुस्तक का विमोचन किया। इससे पूर्व सांसद अजय भट्ट ने सपत्नीक पुस्तक का विधिवत पूजन कर माँ अवंतिका का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) रोडवेज में इतने पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती, पढ़े पूरी खबर।

 

 

गुप्ता ने कहा कि पुस्तक में माँ अवंतिका के आध्यात्मिक महत्व, आस्था और क्षेत्रीय इतिहास को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह कृति आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पुस्तक को क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, हैरान परिजन नहीं समझ पा रहे इस कदम की वजह।

 

 

इस अवसर पर सेंचुरी मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, संत देवदास महाराज, मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, आचार्य चन्द्रशेखर जोशी, चन्द्रा खाती, गोपाल दत्त जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ओवरलोड ट्रक बना मौत का काल: रामपुर में बोलेरो पर पलटा भूसे से भरा ट्रक, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर