उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी सब्जी मंडी में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने फ्राईपैन से की पति की पिटाई

हल्द्वानी न्यूज़- शहर की नवीन सब्जी मंडी, मंगलपड़ाव में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सब्जी खरीदने पहुंचे पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला सरेआम हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते नाराज पत्नी ने पास में मौजूद फ्राईपैन उठाकर पति की पिटाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- राष्ट्रीय खेल समापन कार्यक्रम में शामिल हो रहे आगंतुकों और वी0वी0आई0पी0 महानुभावों हेतु ये है पार्किंग व्यवस्था

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलपड़ाव निवासी दंपति सब्जी खरीदने के लिए मंडी पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में मामला केवल बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि गुस्से में पत्नी ने फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया। पत्नी का आक्रोश देखकर पति ने मौके से भागकर खुद को बचाने की कोशिश की। मंडी में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

 

 

घटना के दौरान मंडी में लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली लालकुआं के हेड मोहर्रिर भीम कुमार बने एएसआई, अधिकारियों ने कंधे पर लगाए स्टार, लगा बधाइयों का तांता

 

 

इस मामले में कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।