उत्तराखण्डकुमाऊं,

वन निगम कर्मचारी संगठन कुमाऊं क्षेत्र के महेश गैड़ा अध्यक्ष व गौरव डूंगराकोटी मंत्री बने

लालकुआं न्यूज़- उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन कुमाऊं क्षेत्र के द्विवर्षीय क्षेत्रीय चुनाव में महेंद्र सिंह गैड़ा को विधिवत अध्यक्ष एवं गौरव कुमार डुंगराकोटी को निर्विरोध मंत्री निर्वाचित किया गया है।


यहां वन निगम परिसर में चुनाव अधिकारी बुद्धि सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित संगठन द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह गैड़ा को कुमाऊं क्षेत्र का सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) शादी समारोह में दो सिलेंडर की अनुमति, डीएम ने तहसीलवार अधिकारी किए नामित

इनके अलावा कैलाश चंद्र जोशी को क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव दत्त टिटगई उपाध्यक्ष, नितीश कनवाल उपाध्यक्ष, गौरव कुमार डुंगराकोटी मंत्री, पंकज सिंह मेहरा संयुक्त मंत्री, नंद लाल कोषाध्यक्ष, मंगल सिंह राणा संयुक्त मंत्री, नीरज गुणवंत संगठन मंत्री और सुमित कुमार प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, पढ़े पूरी खबर।

इस अवसर पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा संगठन के प्रति जिम्मेदार रहते हुए वन निगम के तमाम कर्मचारियों को उनके हक हकूक की लड़ाई लड़ने में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (कुदरत का कहर) उत्तराखंड की नदियां दिखा रही है अपना रौद्र रूप, पहाड़ों में हो रहे भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, 302 रास्ते बंद, देखे तस्वीरें।