उत्तर प्रदेशकुमाऊं,

लालकुआं में बरसात से जन जीवन प्रभावित, बरसात के हालातो का जायजा लेने के लिये SDM ने किया इन इलाकों का निरीक्षण

लालकुआं न्यूज़– मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देर रात से भारी बारिश देखने को मिली है जगह-जगह शहरी व ग्रामीण इलाकों में जल भरा हुआ है। बरसात के हालातो का जायजा लेने के लिए लालकुआँ उप जिलाधिकारी तुषार सैनी और तहसीलदार युगल किशोर पांडे टीम सहित स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध सहकारी संघ इस बार हरेला पर्व में आँचल दूध एवं दुग्ध पदार्थों की करेगा बम्पर बिक्री- मुकेश बोरा

 

जहां उन्होंने लालकुआं क्षेत्र के विभिन्न इलाकों खड्डडी मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी, 25 एकड़ का निरीक्षण किया तो वहीं दो किलोमीटर और बिंदुखत्ता, गौला नदी के किनारे के गांवो का निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल बरसात से जल भराव की समस्या हुई है और फिलहाल नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक का कॉलर पकड़े चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

 

 

उनके द्वारा तहसील प्रशासन व पटवारी को अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को पहले ही सतर्कता बरतने की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज