उत्तराखण्डकुमाऊं,

विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर सेवा कार्य, 361 यूनिट रक्तदान और 450 लोगों का सम्मान

लालकुआं न्यूज़– विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में सेवा और जनकल्याण कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर रक्तदान, स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, दवा वितरण, श्रम विभाग के पंजीकरण, सम्मान समारोह और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कुल 361 यूनिट रक्तदान हुआ।

 

हल्दूचौड़ रामलीला मैदान में मंडल अध्यक्ष विजय उर्फ रोहित दुम्का के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 153 यूनिट रक्तदान, 347 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा श्रम विभाग की ओर से 315 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पंजीकरण किया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और सभी का आभार जताया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पॉलिटेक्निक में बवाल: नकल के आरोप में पकड़े छात्र के परिजनों ने शिक्षकों को पीटा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

 

कुंवरपुर गोलापार के महादेव बैंकट हाल में 39 यूनिट रक्तदान के साथ 215 लोगों का स्वास्थ्य और 85 लोगों की नेत्र जांच हुई। जैस्मिन होटल, बरेली रोड स्थित आईटीआई में 36 यूनिट रक्तदान, 65 नेत्र जांच और 165 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मोटाहल्दू के लक्ष्मीनारायण बैंकट हाल में 51 यूनिट रक्तदान और 215 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई। बिंदुखत्ता के संजय नगर में 82 यूनिट रक्तदान तथा 350 लोगों का श्रम विभाग की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण एवं पंजीकरण किया गया।

 

विभिन्न स्थानों पर 450 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें मेधावी विद्यार्थी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, कलाकार, वरिष्ठजन, डॉक्टर और शिक्षक शामिल रहे। पर्यावरण क्षेत्र में योगदान के लिए आईटीसी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, मुख्यमंत्री ट्रॉफी में 40 से 42 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली वैभवी नॉर्की, वरिष्ठ क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला दुर्गापाल और लखपति दीदी पुरस्कार से सम्मानित स्वयं सहायता समूह संचालिका पुष्पा पड़ालनी को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नाबालिक से दुष्कर्म के प्रयास में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

इसके अलावा तिवारी नगर बिंदुखत्ता, अंबेडकर पार्क लालकुआं, हल्दूचौड़-दोलिया और चोरगलिया नंधौर रिजॉर्ट में भी सम्मान कार्यक्रम हुए। 180 बच्चों को पाठ्य सामग्री और स्कूल ड्रेस वितरित की गई। बिंदुखत्ता के पश्चिमी राजीव नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में 140 बच्चों को स्वेटर दिए गए। कुष्ठ आश्रम में कंबल और मिष्ठान वितरित किया गया।

 

 

लालकुआं के अंबेडकर पार्क में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं। नैब में दिव्यांग बच्चों का सम्मान और चोरगलिया मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। पात्र लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में शिव कथा का गुणगान कर झूमे श्रद्धालु

 

 

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय उर्फ रोहित दुम्का, चंदू बिष्ट, अशोक पड़ालनी, विनोद भट्ट, लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, हरीश नैनवाल, राजकुमार सेतिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट सहित भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।