उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- DM ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, नैनीताल में 1202 राशन कार्ड और 5116 यूनिट निरस्त

नैनीताल न्यूज़- जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक हजारों राशन कार्डों और यूनिटों का सत्यापन किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ – यहां तेज रफ्तार ट्रक ने युवक का पैर कुचला, गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में क्या भर्ती

 

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि विभाग की गठित टीमों द्वारा किए गए सत्यापन में अब तक कुल 30,383 राशन कार्डों तथा 1,30,012 यूनिटों की जांच की गई है। जांच के दौरान पात्रता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 1,202 राशन कार्डों और 5,116 यूनिटों को निरस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) यहाँ हरे पेड़ो के अवैध कटान के मामले में DFO सहित 3 अधिकारियों के बाद, DLM सहित 8 अधिकारी और निलंबित।

 

 

उन्होंने बताया कि राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि केवल पात्र लाभार्थियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा और अपात्र पाए जाने वाले राशन कार्डों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सत्यापन कार्य में सहयोग करें तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- आईएएस अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल, तीन को मिली नई जिम्मेदारी