उत्तराखण्डकुमाऊं,

बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले बड़ी कार्रवाई: दो तमंचे, AK-47 का कारतूस बरामद, पूर्व शिक्षक गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़- बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई से पहले क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक घर में छापेमारी कर दो अवैध तमंचे, कई जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस बरामद किया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

 

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि गौजाजाली उत्तर क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार घर में छिपाकर रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम ने अपनी दुकानों का किराया बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की, जल्द लागू होंगी नई दरें

 

बरामदगी में 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा और चार कारतूस, 7.62 एमएम का एक कारतूस (जो AK-47 में प्रयुक्त होता है) तथा 7.65 एमएम के 10 कारतूस शामिल हैं। प्रतिबंधित श्रेणी का कारतूस मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई है।

 

आरोपी पूर्व में पॉक्सो मामले में जा चुका है जेल
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोबिन खान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। सजा के बाद उसे नैनीताल जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पद से बर्खास्त कर दिया गया था। जेल से छूटने के बाद वह अपने घर पर रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ मुरादाबाद रोडवेज डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार

 

परिवार को हथियार दिखाकर करता था धमकी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी लंबे समय से हथियार दिखाकर परिवार के सदस्यों को धमकाता था। परिवार के लोग उसकी हरकतों से परेशान और भयभीत थे। आशंका जताई जा रही है कि हथियारों का उपयोग किसी आपराधिक गतिविधि में किया जा सकता था।

 

मानसिक स्थिति संदिग्ध, आत्मघाती प्रयास
पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिक स्थिति भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। गिरफ्तारी के दौरान उसने आत्महत्या जैसी हरकत करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। एहतियातन उसका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- गर्जिया मंदिर के दर्शन करने आए लखनऊ के एक युवक की कोसी नदी में डूब कर हुई मौत

 

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और 7/25(1क) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही प्रतिबंधित कारतूस की सप्लाई चेन और उसके स्रोत की भी जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।