उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल, 14 IAS अफसरों समेत 26 के तबादले

देहरादून न्यूज़– शासन ने 14 आईएएस और 05 आईपीएस -अफसरों समेत 26 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। रिद्धिम अग्रवाल को आईजी कुमाऊं बनाया गया है।

 

आईएएस युगल किशोर पंत को सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति के साथ ही भाषा और सोनिका को पुराने दायित्वों के साथ अपर सचिव नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन वापस लिया गया है। रीना जोशी को सीईओ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज! प्राथमिक और एलटी के खाली पदों का जुटाया जा रहा ब्योरा, युवाओं को मिल सकती है राहत

 

वही आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव कृषि व कृषणं कल्याण, मनुज गोयल से ग्राम्य विकास, कृषि व कृषक कल्याण वापस लेकर उन्हें अपर सचिव सैनिक कल्याण एवं उच्च शिक्षा बनाया गया है। हिमांशु खुराना को अपर सचिव वित्त और अभिषेक रूहेला को पुराने विभागों के साथ अपर सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन भी जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) विधवा/वृद्धावस्था/ किसान/ दिव्यांग व अन्य पेंशन के लिए अब सीधे समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है, पढ़े संपूर्ण जानकारी।

 

 

नितिका खंडेलवाल से ग्राम्य विकास एवं निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें अपर सचिव सूचना, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के साथ ही प्रबंध निदेशक हिल्ट्रान बनाया गया है। अनुराधा पाल को पुराने विभागों के साथ एपीडी, आईएलएसपी तथा परियोजना निदेशक यूजीवीएसआरईएपी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक ने श्रृंगार कर पहनी साड़ी और लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस