उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार एआरटीओ अधिकारियों के तबादले

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में परिवहन आयुक्त बृजेश कुमार संत ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नदी पार कर रहे थे जानवर चराने गए बुजुर्ग, तभी आ गया मगरमच्छ, बनाया अपना निवाला, इस हालत में शव

 

 

जारी आदेश के अनुसार मुख्यालय में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एलेन रैंक्सी को एआरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी नियुक्त किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी में एआरटीओ (प्रशासन) के पद पर कार्यरत रतनाकर सिंह को एआरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दंगों में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को होने वाले नुकसान पर धामी सरकार का होगा सख्त एक्शन, वसूली के लिए बनेगा सख्त कानून

 

 

इसके अलावा देहरादून में एआरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) के पद पर तैनात पंकज श्रीवास्तव का तबादला एआरटीओ (प्रशासन) उत्तरकाशी के पद पर किया गया है। मुख्यालय में तैनात आनंद कुमार जायसवाल को एआरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) कर्णप्रयाग भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी ने की 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही

 

 

परिवहन आयुक्त ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अविलंब अपने नए तैनाती स्थलों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। विभागीय स्तर पर इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।