उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में बड़ा सड़क हादसा टला, गौला बाईपास पर टूरिस्ट बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत

हल्द्वानी न्यूज– गौला बाईपास रोड पर आवला चौकी के पास आज एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया, जब दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना गौला नदी खनन गेट के सामने हुई। टूरिस्ट बस में करीब दस यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय डंपर अचानक मुड़ गया, जिससे सामने से आ रही बस उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहां अवैध रूप से चल रहे 9 बॉयलरों को प्रशासन ने कराया बंद, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी दी चेतावनी

 

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, डंपर चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (अंकित हत्याकांड) पुलिस की पूछताछ में माही उर्फ डौली ने किये चौंकाने वाले खुलासे, बेहोशी में नही, बेहरमी से ली थी अंकित की जान, पढ़े पूरी खबर।

 

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। शहर पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर डंपर के अचानक मोड़ने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल कोर्ट की बड़ी कार्यवाही: बिंदुखत्ता के युवक को 12 साल कठोर कारावास

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि बस की रफ्तार थोड़ी अधिक होती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। इस घटना में बड़ा नुकसान टल जाना राहत की बात रही।