उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में ब्रिटिशकालीन ‘ग्लेनमोर कोठी’ में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

नैनीताल न्यूज़– शहर के सात नंबर क्षेत्र स्थित ब्रिटिशकालीन आवासीय भवन ‘ग्लेनमोर कोठी’ में रविवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। भवन से उठती लपटें और घना धुआं देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

 

जानकारी के अनुसार, सात नंबर क्षेत्र में स्थित इस ऐतिहासिक कोठी में ललित तिवारी अपने परिवार के साथ लंबे समय से निवास कर रहे हैं। बीते दिनों वह अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में बेटी के घर गए हुए थे। रविवार को जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे, पड़ोसियों ने उन्हें भवन से धुआं उठने की जानकारी दी। आनन-फानन में उन्होंने घर का कमरा खोला तो भीतर आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें 👉  होटल संचालक रमेश चंद्र जोशी लापता, बिंदुखत्ता में मिली अंतिम मोबाइल लोकेशन

 

घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। इस बीच आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी कोठी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या प्रकरण में पटवारी संघ पर दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिजन ने लिया ये निर्णय

 

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक भवन को भारी नुकसान पहुंच चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद खबर: ऋषिकेश में खाई में गिरी स्कॉर्पियो, SI विनोद शर्मा की दर्दनाक मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सौभाग्यवश घटना के समय भवन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।