उत्तराखण्डगढ़वाल,

एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन- यहाँ अवैध बहुमंजिला भवन ध्वस्त, तीन निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ऋषिकेश में एक अवैध बहुमंजिला भवन को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि ऋषिकेश और मसूरी क्षेत्र में तीन अन्य निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

 

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन ध्वस्त
ऋषिकेश के वीरभद्र रोड, शिव मंदिर के निकट भावेश जोशी द्वारा निर्मित अवैध बहुमंजिला भवन पर एमडीडीए का बुलडोजर चला। प्राधिकरण के अनुसार संबंधित निर्माण को पूर्व में नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि में वैध स्वीकृति नहीं दिखाई गई। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जिला कारागार हरिद्वार जेल से बंदियों के भागने के मामले में 6 कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

 

यह कार्रवाई सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी व अमित भारद्वाज, सुपरवाइजर और पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई।

 

तीन अन्य अवैध निर्माणों पर सील
ऋषिकेश क्षेत्र में प्रवर्तन दल ने गली नंबर 5, वीरपुर खुर्द (सीमा डेंटल कॉलेज के निकट) में रितु गुप्ता द्वारा कराए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील किया। इसी प्रकार गली नंबर 10, निर्मल बाग ब्लॉक-बी, पशुलोक में करमवीर सिंह द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। निरीक्षण में पाया गया कि दोनों ही मामलों में वैध स्वीकृति के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शर्मनाक! काम दिलाने के नाम पर बुलाया और होटल के जीएम ने किया इवेंट मैनेजर के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

 

वहीं मसूरी क्षेत्र के किमाड़ी मोटर मार्ग पर रोहित पुंडीर द्वारा कराए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को भी बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पाए जाने पर सील कर दिया गया। यह कार्रवाई सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर और पुलिस बल की उपस्थिति में की गई।

 

अवैध निर्माण पर सख्त चेतावनी
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अनियोजित और अवैध निर्माण शहरी ढांचे को प्रभावित करते हैं तथा यातायात, पर्यावरण और आधारभूत सुविधाओं पर गंभीर दबाव डालते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, वहां सीलिंग, ध्वस्तीकरण और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस कॉलेज हल्दूचौड़ में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन

 

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि सभी प्रवर्तन कार्रवाइयां नियमानुसार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के निर्माण से पूर्व प्राधिकरण से विधिवत स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें।
एमडीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है और साफ संकेत दिया गया है कि नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।