उत्तराखण्डकुमाऊं,

खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

लालकुआं न्यूज़– खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे से नाराज उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

 

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों ने तहसीलदार पूजा शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खटीमा क्षेत्र के पत्रकार दीपक फुलेरा द्वारा गैस किल्लत से संबंधित खबर को प्रमुखता से दिखाकर जनता की समस्याओं को उजागर करने तथा प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर पत्रकारिता के मूल उद्देश्य के अनुरूप कार्य किया, परंतु अत्यंत खेद का विषय है कि इस जनहितकारी कार्य के लिए दीपक फुलेरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अंडरपास बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

 

 

 

यह कार्रवाई न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है, बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को भी बाधित करने वाली है। दिए गए ज्ञापन में उक्त कार्रवाई का घोर विरोध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- यहाँ चोरों ने रिटायर्ड एसडीएम के घर की चोरी, नकदी और जेवरात लेकर हुए फरार

 

 

इस मौके पर पत्रकारों ने दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद बीसी भट्ट, नगर अध्यक्ष रंजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, हरीश पनेरु, शानू, संजय जोशी सहित कई पत्रकार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते इस जिले में कल 22 जुलाई को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश