उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

मोटाहल्दू- यहाँ नहर से युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मचा हड़कंप

लालकुआं न्यूज़- निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के धनपुर और जयपुर खीमा के बीच स्थित जमरानी नहर में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार उक्त युवक जयपुर खीमा में ही निवास करता था तथा यहाँ मजदूरी आदि का कार्य किया करता था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। वही मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालने की कार्यवाही करते हुए मृतक युवक के मौत के कारण की जांच भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रतन टाटा ने उत्‍तराखंड को विश्‍व में दिलाई थी पहचान, यहीं बनी थी उनकी 'ड्रीम कार'

वही पता चला है कि लगभग 40 वर्षीय उक्त युवक आज प्रातः 7 बजे ठीक हालत में था, गांव के एक युवक ने उसे वार्ता भी की, परंतु लगभग 3:30 घंटे बाद उसका संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सरकारी स्कूलों में 10वीं में अब 05 नहीं 10 विषय होंगे अनिवार्य, एससीईआरटी ने तैयार किया ड्राफ्ट