सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने जनता इंटर कॉलेज में खेल सामग्री वितरित की

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज में आज विद्यार्थियों को खेल सामग्री वितरित की गई। यह सामग्री सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती द्वारा विद्यालय को भेंट की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट तथा बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों की सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर लक्ष्मण खाती ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकाश मिश्रा, प्रबंधक सुंदर सिंह खनका तथा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, प्रधानाचार्य हरीश दानू सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।








