उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- गर्जिया मंदिर के दर्शन करने आए लखनऊ के एक युवक की कोसी नदी में डूब कर हुई मौत

  • रामनगर में गर्जिया मंदिर दर्शन करने आए लखनऊ के एक युवक की नदी में डूब कर हुई मौत,एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर ढूढा शव।

रामनगर न्यूज़- गर्जिया मंदिर के समीप कोसी नदी के झूला पुल में नहाते वक्त एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। एसडीआरफ की टीम ने पर्यटक के शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक अपने दोस्त के साथ लखनऊ से गर्जिया मंदिर दर्शन करने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महिला अफसर ने ससुराल में लगाई फांसी, मायके पक्ष ने पति समेत 5 पर दर्ज कराया मुकदमा

 

नरेंद्र सिंह उम्र 48 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह निवासी राजीवपुरम ई ब्लाॅक मोहनभोग चौराहा लखनऊ अपने मित्र पुष्कर सिंह के साथ सोमवार सुबह काठगोदाम पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर में वह गर्जिया मंदिर पहुंचे। यहां वह अपने दोस्त के साथ कोसी नदी में नहाने लगे। अचानक झूला पुल के पास वह गहरे कुंड में डूबने लगे। दोस्त ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नरेंद्र को बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम ने नरेंद्र के शव को नदी से बाहर निकाला। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां आश्रम में तीन साल से किशोर का यौन शोषण कर रहा था बाबा, पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर पॉस्को में किया मुकदमा दर्ज

 

मृतक के दोस्त पुष्कर सिंह ने बताया कि मृतक प्राइवेट कंपनी में नौकरी था। एक बेटी व एक बेटा है। युवक ने बताया कि गर्जिया मंदिर में दर्शन करने का प्लान अचानक बना और नरेंद्र ने ही उसका टिकट कराया था। सोमवार की रात लखनऊ लौटना था।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी इंश्योरेंस मामले में जल्द और गिरफ्तारी नहीं होने पर उत्तराखंड बेरोजगार संगठन ने दी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी।

 

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। कोसी नदी में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मंगलवार से नदी में नहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।