उत्तराखण्डगढ़वाल,

टिहरी बांध क्षेत्र में रहस्यमयी हादसा: सड़क किनारे मिली स्कूटी, 50 मीटर खाई में मिला चालक का शव

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी बांध क्षेत्र में एक दर्दनाक और रहस्यमयी हादसा सामने आया है, जहां एक स्कूटी चालक की खाई में गिरने से मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि स्कूटी सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी मिली, जबकि चालक करीब 50 मीटर नीचे खाई में मृत अवस्था में पाया गया।

 

घटना की सूचना पुलिस चौकी भागीरथीपुरम के माध्यम से SDRF टीम को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पूर्णागिरि में हो गया बड़ा हादसा, एक वाहन ने कई लोगों को कुचला, जिसमें 5 की मौत व कई घायल, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद

 

घटनास्थल काफी ढलानदार और जोखिम भरा था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बन गया।
SDRF टीम ने सूझबूझ और सावधानी के साथ रस्सियों (रोप) की मदद से खाई में उतरकर चालक तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान युवक को मृत पाया गया। इसके बाद टीम ने शव को स्ट्रेचर में सुरक्षित कर रोप सिस्टम के जरिए ऊपर सड़क तक पहुंचाया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश की चार जिला पंचायतों के अपर मुख्य अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किया आदेश

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश सिंह (35), पुत्र गोविंद सिंह, निवासी नागनी, चंबा (टिहरी गढ़वाल) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर गौधाम में आगामी 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन

 

 

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर चालक खाई में कैसे गिरा, जबकि स्कूटी सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी थी।