उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ युवक का पैर फिसलने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भीमताल न्यूज़- नैनीताल जिले के ब्लॉक भीमताल के ग्राम सभा जंगलियागांव में दीपावली की रात दर्दनाक हादसे में एक युवक की पैर फिसलने से मौत हो गयी। उक्त घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार जंगलियागांव निवासी कंचन बेलवाल‌ उम्र 27 वर्ष पुत्र शांता कुमार बेलवाल जो कि प्रकाश डेंटल क्लिनिक हल्द्वानी में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। रविवार दीपावली मनाने वह हल्द्वानी से घर आये हुए थे। शाम को दीपावली की पूजा पाठ करने के बाद वह घर से ऊपर कुछ दूरी पर स्थित दुकान में जा रहे थे कि अचानक पैर फिसलने से वह 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (अच्छी खबर) नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 में प्रवेश लेने की तिथि को आगे बढ़ाया, ऐसे करें आवेदन

वही ग्रामीणों ने घायल युवक को खाई से निकलकर सीएचसी भीमताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सुबह 5 बजे घायल युवक ने दम तोड़ दिया। वही इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में दीपावली की खुशी मातम में बदल गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- हरेला पर्व से पूर्व आंचल ने दी बड़ी सौगात आंचल दुग्ध एंव दुग्ध उत्पाद विक्रय दरो में की भारी कमी।

वही घटना के बाद से वृद्ध मां-बाप का रो-रो के बुरा हाल है। युवक का गमगीन माहौल में सोमवार को रानीबाग चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्यवाही से मची खलबली, ऐसे मिले 35 Spa Centers का किया चालान