उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,मौसममौसम

नैनीताल- (बड़ी खबर) डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कल जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ियों में छुट्टी के दिए निर्देश।

नैनीताल न्यूज़- मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त के मध्य जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 10 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय का वर्ष 2023-24 की तुलना में इस वर्ष 78 प्रतिशत राजस्व बढ़ा, राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि


उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 10 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एंव आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लागू करेगा देश की पहली योग नीति, खुलेगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान


जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।