उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- घने कोहरे व शीतलहर के चलते नैनीताल जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी तक बंद

नैनीताल न्यूज़– जनपद नैनीताल क्षेत्र में लगातार बने हुए घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों में विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में संदिग्ध हालात में हेड कॉन्स्टेबल की मौत: सर्विस कार्बाइन से चले 11 राउंड, छाती में लगीं 3 गोलियां

जारी आदेश के अनुसार जनपद नैनीताल में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र उक्त अवधि में बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल एवं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि अवकाश की सूचना समय रहते सभी पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

 

साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC PCS 2024 Result- हल्द्वानी की वर्षा जोशी ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक, ITBP जवान की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर

 

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए बच्चों को सुरक्षित रखें और आवश्यक सतर्कता बरतें।