उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ खून से लथपत मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

उत्तराखण्ड में नैनीताल के भूमियाधार में अनूप कुमार का खून से लथपत शव मिलने से सनसनी। मौके पर हालातों को देखने के बाद मृतक किसी वाहन से गिरकर या टकराकर हादसे का शिकार होना माना गया है।

नैनीताल से भवाली मार्ग में भूमियाधार गांव स्थित शिव मंदिर से नीचे को जाने वाली पखडण्डी में तड़के सवेरे 40 वर्षीय स्थानीय ग्रामीण अनूप कुमार ‘जोगा’ का खून से लथपथ शव मिला। ग्रमीणों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। एस.ओ.रमेश बोरा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के प्रमोद कॉलोनी के पुत्र ने क्षेत्र का नाम किया रोशन, राहुल बने आईडीबीआई बैंक में मैनेजर

 

शव की शिनाख्त करने के बाद मौत के कारणों की तलाश की गई। मौके पर बाइक की रगड़ और खून के निशान मिलने के बाद प्रथम दृष्टया मृतक को किसी बाइक से टक्कर लगना या बाइक से गिरने से मौत होने की संभावना जताई गई। मौके पर ग्रामीणों और मृतक अनूप के रिश्तेदारों की भीड़ लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने चैकिंग के दौरान 202 पाउच अवैध कच्ची शराब लेकर जा रहे तस्कर को दबोचा

 

एस.ओ.ने बताया कि शव का पंचायत नामा कराया जा रहा है, जिसके बाद बॉडी को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा जाएगा और फिर परिजनों को शौंपा जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि हादसा रात में हुआ होगा और सवेरे तक खून का रिसाव मौत का कारण बना होगा। इस मौके पर एस.आई.सतीश उपाध्याय, श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल मब्बु मियां, कांस्टेबल हरीश नाथ, कांस्टेबल मलकीत और कांस्टेबल दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - UKSSSC में निकली भर्ती , उत्तराखंड ग्रुप सी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के बंपर पद