उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ चलते रोपवे की अचानक टूटी बैरिंग, हवा में लटकी 13 जिंदगियां, एक घंटे तक अटकी रही सांसें, ऐसे बची जान।

नैनीताल न्यूज़- शहर के मल्लीताल क्षेत्र में संचालित कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के रोपवे में तकनीकी खराबी के चलते 13 सवारियां एक घंटे तक हवा में रहे। ट्राली में फंसे छह विदेशी, पांच स्कूली बच्चों समेत 13 लोगों की सांस अटक गई। वही केएमवीएन कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सकुशल नीचे उतारा। वही मरम्मत के बाद शुक्रवार को ट्राली संचालन होने की उम्मीद है।

गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन बजे मल्लीताल रोपवे स्टेशन से ट्राली यूरोपीय देश माल्टा के छह नागरिकों, नैनीताल निवासी पांच स्कूली बच्चे व एक युवक और आपरेटर को लेकर स्नोव्यू की ओर बढ़ी। जैसे ही ट्राली स्टेशन से करीब सौ मीटर आगे पहुंची ही थी कि अचानक रोपवे के काउंटर साइट में कुछ टूटने की आवाज आई। तेज आवाज सुन तकनीकी कर्मचारी ने देखा तो एक बैरिंग टूटा हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया में गिरी, एक की मौत, एक घायल

यह देख एहतियात के तौर पर ट्राली को बीच में ही रोक दिया गया। जैसे ही ट्राली बीच में रुकी तो उसमें सवार सभी यात्रियों की सांसें अटक गई। स्कूली बच्चे सहम उठे। केएमवीएन कर्मियों ने रस्सी व उपकरणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने बच्चों को एक-एक कर गोद में लेकर सुरक्षित नीचे उतारा, जिसके बाद विदेशी पर्यटकों को भी सुरक्षित उतार लिया गया। इस दौरान रेस्क्यू अभियान देखने वालों की मौके पर भी भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- मुखानी व काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 21 मकान मालिकों पर लाखों का जुर्माना, 218 लोगों का सत्यापन

वही रोपवे प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि बैरिंग टूटने के बाद भी ट्राली को संचालित कर नीचे तक लाया जा सकता था। मगर छोटे बच्चे व पर्यटक सवार होने के कारण ट्राली को रोकने का निर्णय लिया गया। करीब एक घंटे के अंदर सभी को सुरक्षित उतार लिया गया था। वही तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं। उम्मीद है शुक्रवार को ट्राली संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा