उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ निकाह के लिए तय किया रिश्ता, फिर बना लिए शारीरिक संबंध, अब दहेज का मांग कर रहा दूल्हा

  • युवती को मिली जान से मारने की धमकी
  • आरोपी के परिजनों ने रखी दहेज की मांग

रामनगर न्यूज़- युवती से पहले निकाह के लिए रिश्ता किया। इस बीच उसने झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। अब युवक दहेज की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- 05 साल से फरार चल रहे 05 हजार के ईनामी अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार

 

पुलिस ने इस मामले में मुरादाबाद जिले के भोजपुर निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुलरघढटी निवासी युवती का उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद भोजपुर पीपलसाना निवासी अनस से शादी का रिश्ता हुआ था। युवक ने रिश्ता होने की आड़ में युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपित के स्वजन ने युवती के स्वजन से दहेज की मांग भी की। इस पर युवती ने कोतवाली में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE ने इन 20 स्कूलों की मान्यता की रद्द, उत्तराखंड के विद्यालय भी शामिल, पढ़ें पूरी कब्र

 

वही पुलिस ने अनस पर दुष्कर्म, धमकी देने व दहेज अधिनियम की पुरानी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।