उत्तराखण्डकुमाऊं,

एलबीएस कॉलेज में हिमांशु पांडे अध्यक्ष, खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित अध्यक्ष पद पर 28 और कोषाध्यक्ष पद पर 204 मतों से जीत, आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

हल्दूचौड़ न्यूज़– लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे और कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता विजयी रहीं। चुनाव प्रक्रिया प्राचार्य के निर्देशन में चुनाव प्रभारी आरके सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।

 

अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे को 455 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिमांशु सुयाल को 427 मत मिले। नोटा के पक्ष में सात मत पड़े। इस तरह हिमांशु पांडे ने 28 मतों से जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर कुल 893 मत पड़े, जिनमें 889 वैध और चार अवैध रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ राशन घोटाले का आरोप: जांच करने पहुंची खाद्य पूर्ति निरीक्षक से राशन डीलर की हाथापाई, दुकान सील

 

कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता को 526 मत मिले, जबकि शिखा खत्री को 322 मत प्राप्त हुए। नोटा को 17 मत मिले। खुशी मेहता ने 204 मतों से जीत दर्ज की। इस पद पर 865 मत वैध और 28 मत अवैध रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्रसंघ चुनाव अपडेट ( तीसरा चरण)

 

महाविद्यालय में छात्रसंघ के कुल 11 पदों में से अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर ही मतदान हुआ। उपाध्यक्ष छात्र सावन मेहता, उपाध्यक्ष छात्रा करिश्मा, सचिव दीपक कुमार, संयुक्त सचिव आंचल बैठा, सांस्कृतिक सचिव भावना भट्ट, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि गीतांजलि दुम्का, कला संकाय प्रतिनिधि भास्कर जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभिषेक भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 5 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

 

वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर कोई नामांकन नहीं होने के कारण यह पद रिक्त रहा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने खुशी जताई। कॉलेज प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर सभी छात्र-छात्राओं और सहयोगी कर्मचारियों का आभार जताया।