उत्तराखण्डकुमाऊं,

पीएमश्री जीजीआईसी दौलिया में सेवा संकल्प कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

लालकुआँ न्यूज़– पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में प्रधानाचार्या डॉ भारतीय नारायण भट्ट के निर्देशन में सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता मंडल महामंत्री राजकुमार फुलारा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीझील में नौकायन के दौरान महिला ने लगाई झील में छलांग, नाव चालकों व पुलिस ने बचाई जान

 

इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। पोस्टर में शिवानी वर्मा, भाषण में साक्षी तिवारी और निबंध प्रतियोगिता में रिया नैनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्या एवं अतिथियों ने पुरस्कृत किया। संचालन बीना मेहरा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  राम ने तोड़ा धनुष, सीता ने डाली जय माल

 

 

कार्यक्रम में सीआरपी हरीपुर बच्ची सपना सोरारी, राकेश वर्मा, भुवन चंद्र गुणवंत, खिलाफ राम, एसएमसी अध्यक्ष, अभिभावक संघ की अध्यक्ष तथा विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सड़क हादसे में युवती की मौत