उत्तराखण्डकुमाऊं,

बकरीद और पर्यटन सीजन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP बोले- सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर नमाज की नहीं होगी अनुमति

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर, कुर्बानी के फोटो-वीडियो वायरल करने पर भी होगी कार्रवाई

नैनीताल न्यूज़– बकरीद (ईद-उल-अजहा) और प्रदेश में चल रहे पर्यटन सीजन को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सभी नागरिकों से भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, मानसखंड यात्रा और कैंची धाम यात्रा के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

एसएसपी ने बताया कि बकरीद और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की गई है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नशे में धुत बेटे ने अपने पिता को चाकू मारकर की निर्मम हत्या आरोपी गिरफ्तार

 

उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासन, सीएलजी और शांति समिति के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कानून एवं शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

नमाज को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए एसएसपी ने कहा कि नमाज केवल निर्धारित और अधिकृत स्थलों जैसे मस्जिद परिसर और ईदगाह में ही अदा की जाएगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान, पार्क, मैदान या सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ शादी समारोह में सामिल होने जा रहे रुद्रपुर के चार लोगो की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत

 

एसएसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक प्रचार फैलाने वालों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

कुर्बानी को लेकर भी प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार कुर्बानी केवल निर्धारित और बंद स्थानों पर ही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। साथ ही कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब हर महीने बढ़ेगा-घटेगा बिजली का बिल, विद्युत नियामक आयोग ने FPPCA को दी मंजूरी

 

इसके अलावा कुर्बानी के बाद अवशेषों के नियमानुसार निस्तारण और साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित लोगों और आयोजकों की होगी।

 

नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नैनीताल पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।