उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- रातीघाट इंटर कॉलेज अब शहीद संजय सिंह बिष्ट के नाम से जाना जाएगा

गरमपानी न्यूज़– बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट अब लांस नायक शहीद संजय सिंह बिष्ट के नाम से जाना जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में शहीद संजय सिंह बिष्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर इसे आधिकारिक रूप से शहीद संजय सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रातीघाट नाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(भर्ती -भर्ती) यहाँ आई 253 डाटा एंट्री ऑपरेटर पर भर्ती

रातीघाट निवासी लांस नायक संजय सिंह बिष्ट पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। क्षेत्रवासियों की ओर से विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की जा रही थी। शिक्षा विभाग से अनुमति मिलने के बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय का नाम परिवर्तन की आधिकारिक घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बालाजी के दर्शन करने राजस्थान गए देहरादून के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

इस अवसर पर शहीद के भाई नीरज बिष्ट ने कहा कि उनके छोटे भाई ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने बताया कि संजय बिष्ट ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की थी, इसलिए विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखना सच्ची श्रद्धांजलि है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल के निर्देशन पर बनभूलपुरा-रामनगर में चला घर-घर सत्यापन अभियान, 19 मकान/ दुकान मालिकों पर गिरी गाज़, 10-10 हज़ार के चालान