उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाई, दम घुटने से एक की मौत

रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत झुतिया के गांव सुनका में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाइयों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई। बेहोश मिले दूसरे भाई की हालत में इलाज के बाद सुधार बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रेक्टर के नीचे आने से 11वीं के छात्र की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रामपुर (यूपी) के बिलासपुर तहसील क्षेत्र के गांव ज्वालापुर निवासी जमील अहमद के दो बेटे जहीर अहमद उम्र 33 वर्ष और रफीक अहमद उम्र 35 वर्ष पांच दिन पहले कारपेंटरी का काम करने सुनका गांव आए थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात ठंड बढ़ने पर वे दोनों कमरे में अंगीठी में आग जलाकर सो गए।सुबह दोनों के नहीं जागने पर साथी उठाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ड्रोन की नजर से नहीं बचा कूड़ा फेंकने वाला, हाईटेक निगरानी में कटे चालान, 5 को नोटिस जारी

 

वही पुलिस के अनुसार, बंद कमरा न खोले जाने पर साथियों ने ग्राम प्रधान सुरेश मेर और ग्रामीणों को जानकारी दी। दरवाजा तोड़ने पर जहीर अहमद को अंदर मृत अवस्था में पाया गया। वहीं बेसुध मिले रफीक को मल्ला रामगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से बाद में उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 14 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार