उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप, एक मजदूर की मौत, तीन घायल

भवाली नगर के टमट्यूड़ा क्षेत्र में एक पिकअप शनिवार को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पिकअप के खाई में गिरने से वाहन में सवार चार नेपाली मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 को पिकअप के गिरने की सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोग सभी घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में बड़ेथी नाला ओपन टनल के पास युवक के बहने की सूचना, एसडीआरएफ-एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

 

पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार को हीरालाल उम्र 50 वर्ष पुत्र हरिलाल निवासी कोटिला शिनकोट नेपाल, बिरखा उम्र 34 वर्ष निवासी सिरकोट नेपाल, दिर्ग उम्र 22 वर्ष निवासी सिरकोट नेपाल और सोनू उम्र 16 वर्ष निवासी कोटिला नेपाल पिकअप में बैठकर रेता उतारने भवाली से टमट्यूड़ा जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- नवरात्र में होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार! नए मंत्रियों के नाम पर आज लग सकती है मुहर, दिल्ली में रहेंगे CM

 

तभी रास्ते में अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई की तरफ जा गिरी। लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान हीरालाल की मौत हो गई। बाकी मजदूरों की हालत ठीक है।

यह भी पढ़ें 👉  (अच्छी खबर) हल्दुचौड में क्रिकेटर आर्यन जुयाल करेंगे क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन

 

रामगढ़ चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पिकअप हिम्मत सिंह सैनी की थी। पिकअप में रेता जा रहा था। उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।