उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ टेस्ट ड्राइव के बहाने टैक्सी बाइक लेकर फरार हुआ युवक

नैनीताल न्यूज़- शहर में टेस्ट ड्राइव के नाम पर टैक्सी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी युवक का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (मौसम अपडेट) उत्तराखंड में अचानक पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, इन जिलों में 3 घंटे होगी झमाझम बरसात

 

जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी पुष्कर टैक्सी बाइक संचालित करते हैं। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 7 मई की दोपहर करीब 1:25 बजे एसबीआई मल्लीताल के पास एक युवक ने उनकी बाइक बुक की। युवक ने शेरवानी क्षेत्र की ओर जाने की बात कही।

 

रास्ते में युवक ने बाइक रोककर टेस्ट ड्राइव करने की इच्छा जताई। भरोसा कर पुष्कर ने उसे बाइक दे दी, लेकिन युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। काफी देर तक इंतजार करने और आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार गिरी खाई में, 01 की मौत, 08 लोग घायल,

 

पीड़ित का आरोप है कि उसने अपने स्तर पर कई दिनों तक युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) गौला नदी में नहाने गया 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम।

 

 

एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।