उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

New Year 2026: नए साल पर उत्तराखंड के आईएएस-आईपीएस अफसरों को प्रमोशन की सौगात

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए, वहीं गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के प्रोन्नति आदेश जारी किए। सभी आदेश एक जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे।

 

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वर्ष 2010 बैच के आठ आईएएस अधिकारी अपर सचिव से सचिव पद पर पदोन्नत किए गए हैं। इनमें डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरु, ईवा आशीष श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय और राजेंद्र कुमार शामिल हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने पदोन्नति आदेश जारी किए। ईवा आशीष श्रीवास्तव को प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण परफॉर्मा प्रोन्नति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट,

 

इसके अलावा वर्ष 2001 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को लेवल-15 ग्रेड में पदोन्नति दी गई है। वहीं, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित, वंदना, विनीत कुमार, रीना जोशी और डॉ. आनंद श्रीवास्तव को चयन वेतनमान लेवल-13 में प्रोन्नत किया गया है।

 

वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारियों नमामि बंसल, गौरव कुमार, संदीप तिवारी, रवनीत चीमा, विनोद गिरी गोस्वामी, प्रशांत कुमार आर्या, आशीष कुमार भटगाई, प्रकाश चंद्र, दीप्ति सिंह और निधि यादव को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान लेवल-12 प्रदान किया गया है। इसके साथ ही 2022 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक रामचंद्र सेठ, राहुल आनंद और आशिमा गोयल को वरिष्ठ वेतनमान लेवल-11 में पदोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- राज्य में 23 जनवरी को मतदान, जिलों में पहुंचे बैलेट पेपर, निर्वाचन आयुक्त ने जानी तैयारियां

 

आईपीएस अधिकारियों को भी मिला प्रमोशन
गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत आईपीएस अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है। एडीजी अभिनव कुमार को डीजी रैंक में प्रोन्नत किया गया है। वहीं, डीआईजी निवेदिता कुकरेती, पी. रेणुका देवी और बरिंदरजीत सिंह को आईजी पद पर पदोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, आज हल्द्वानी में सीएम धामी करेंगे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

 

इसके अलावा प्रहलाद नारायण मीणा, प्रीति प्रियदर्शिनी और यशवंत सिंह को एसएसपी से डीआईजी पद पर प्रोन्नत किया गया है। आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट और रामचंद्र राजगुरु को सेलेक्शन ग्रेड लेवल-13 प्रदान किया गया है। आईपीएस अर्पण यदुवंशी को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड, जबकि निशा यादव और जितेंद्र चौधरी को वरिष्ठ वेतनमान लेवल-11 दिया गया है।

 

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है और इसे शासन-प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।