उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में चुनाव में सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश से आएंगे नौ हजार होमगार्ड, बॉर्डर पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए उत्तर प्रदेश से होमगार्ड के नौ हजार जवान आएंगे। बृहस्पतिवार को हुई नौ राज्यों की अंतरराज्यीय सीमा समन्वय बैठक में होमगार्ड उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुईं। बैठक में लोस चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें राज्यों की सीमाओं पर गहन चेकिंग और सक्रिय निगरानी रखने समेत अन्य मुद्दों राज्यों ने अपनी रणनीति साझा की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य के स्कूली बच्चो के बैग का बोझ कम करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नई पहल शुरू करते हुए 'बैग फ्री डे' लागू करने का लिया निर्णय, वर्ष में इतने दिन रहेगा ‘बैग फ्री डे’

इसके अलावा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को होमगार्ड के नौ हजार जवान उपलब्ध कराए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, वन व खनन विभाग की सयुंक्त टीमों के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में दूर-दूर से आए फरयादी, कई समस्याओं का क्या मौके पर निस्तारण, हल्दूचौड़ की इस जमीन को लेकर तहसीलदार लालकुआं को दिए निर्देश।

हिमाचल से उत्तराखंड की सीमा से लगते सिरमौर व शिमला जिलों में एफएसटी व एसएसटी को सक्रिय करने का आग्रह किया।

बैठक में झारखंड, बिहार, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के मुख्य सचिवों ने भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, गृह सचिव दिलीप जावलकर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी...ठिठूरे लोग, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, स्कूल हुए बंद