उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

अब शादियों में नहीं होगी मेहंदी की रस्म, इन 11 गांव की हुई महापंचायत में ग्रामीणों ने लिया ये अहम फैसला

यहाँ शादी-विवाह में बढ़ते अनावश्यक खर्च और दिखावे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिलवाड़ क्षेत्र के 11 गांवों की महापंचायत में बड़ा फैसला लिया गया है। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में होने वाली शादियों में अब मेहंदी समारोह पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही मामा पक्ष की ओर से केवल एक बकरा एवं सामूहिक पिठाई की परंपरा को ही मान्य किया जाएगा, जबकि अन्य अनावश्यक रीति-रिवाजों पर रोक लगाई जाएगी।

 

शनिवार को लोक निर्माण विभाग नैनबाग परिसर में आयोजित महापंचायत की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत एवं नैनबाग क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ. बिरेंद्र सिंह रावत ने की। बैठक में क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा की गई और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में घरेलू कलह से दुखद घटना, जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

 

महापंचायत में टटोर, चिलामू, फफरोग, कोटीपाब, जयद्वार तल्ला, जयद्वार मल्ला, मसोन, सड़ब तल्ला, सड़ब मल्ला, मौगी, मसरास व थुरेटी गांवों के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। सभी ने एकमत होकर आगामी शादियों में मेहंदी समारोह को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड के इस व्यवसाई ने dream11 में जीते 1करोड़ रूपये।

 

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि अप्रैल माह में शादी-विवाह का सीजन समाप्त होने के बाद पुनः बैठक आयोजित कर अन्य खर्चीले एवं अनावश्यक रीति-रिवाजों पर प्रतिबंध को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

 

 

ग्रामीणों ने कहा कि समाज में बढ़ते दिखावे, फिजूलखर्ची और आधुनिकता के नाम पर अपनाई जा रही गलत परंपराओं के कारण आम लोग आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। साथ ही युवाओं में शराब एवं अन्य नशों की बढ़ती प्रवृत्ति और अपनी मूल संस्कृति से दूरी बनाना भी चिंता का विषय है, जिस पर सामूहिक रूप से रोक लगाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: सुनील राठी गैंग के दो सदस्य अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

 

 

महापंचायत में कुंदन सिंह पंवार, विक्रम सिंह कैंतुरा, सोवत सिंह कैंतुरा, पूर्व प्रधान गंभीर सिंह रावत, सुरेश कैंतुरा, बचन सिंह रावत, चैन सिंह, धीरेंद्र पंवार, प्यारे लाल सेमवाल, सरदार सिंह, सोहन लाल बहुगुणा, मोहन लाल निराला, महेश तोमर, शेखर मनवीर, अर्जुन सिंह, अनूप पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।