उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल जिले में 5 अगस्त को भारी बारिश के चलते स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, प्रशासन अलर्ट मोड पर

हल्द्वानी न्यूज़– उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए नैनीताल जिले में 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 5 अगस्त को नैनीताल सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जिले में ऑरेंज अलर्ट और कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Good news- टाटा ग्रुप में उत्तराखंड की चार हजार महिलाओं को नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे अप्लाई

 

 

जारी आदेश के अनुसार, जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। संभावित आपदा जैसे भूस्खलन, सड़क बंदी, जलभराव और तेज बहाव को देखते हुए यह एहतियात बरती गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 15 मार्च को इन दो जनपदों में अवकाश घोषित

 

 

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित समन्वय बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - 12वीं के गणित के परीक्षार्थियों को कोर्स से बाहर से आए सवाल पर दी बड़ी राहत, इतने बोनस अंक देना का लिया निर्णय, पढ़े खबर

 

 

आमजन को किसी भी आपदा से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष की हेल्पलाइन नंबर 05942-231178, 231179 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

 

 

(नोट: आम जनता से अनुरोध है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें।)