CM CORNERUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डकुमाऊं,जन-मुद्देनैनीताल न्यूज़, nanital news,राजनीतिराष्ट्रीयहल्द्वानी

खनन में वजन को लेकर उच्च न्यायालय से स्टे मिलने पर गौला संघर्ष समिति के लोगों ने किया ख़ुशी का इजहार

लालकुआं।

खनन में वजन को लेकर उच्च न्यायालय से स्टे लेकर आए खनन व्यवसाई गगन पाराशर का गौला खनन संघर्ष समिति ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए खुशी का इजहार किया, तथा मिष्ठान वितरण किया।
उत्तराखंड सरकार द्वारा खनन में ओवरलोड की इजाजत देने के बाद उच्च न्यायालय की शरण में गए खनन व्यवसाई गगन पाराशर को आज उस समय सफलता हाथ लगी, जब नैनीताल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के ओवरलोड वाले आदेश पर जुलाई तक रोक लगा दी,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जहां कल मिले थे दो शव उसी जगह आज फिर मिली एक महिला की लाश, पुलिस में मचा हड़कंप

ओवरलोड में लगी रोक के आदेश के बाद खनन व्यवसायियों में खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, तथा मोटाहल्दु स्थित धरना स्थल पर पहुंचे गगन पाराशर का जबरदस्त स्वागत करते हुए उनका भी मुंह मीठा में भी किया,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना: नाबालिग और नवजात की मौत, शौचालय में हुआ प्रसव

इस मौके पर संयोजक रमेश चंद्र जोशी, जीवन कबडवाल, जीवन बोरा, भगवान धामी, सुरेश चंद जोशी, इंदर सिंह नयाल, राजू चौबे, गोकुल भट्ट, गणेश बिरखानी, रमेश कांडपाल, पुरन पाठक, नवल जोशी, नवीन जोशी, नवीन पाठक, इंदर सिंह नयाल, हेम चंद्र दुर्गापाल सहित कई वाहन स्वामी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां टैक्सी चालक को आयकर विभाग से आया 5 करोड़ का रिकवरी नोटिस, मामला जान होंगे हैरान