उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ माँ को बेटे ने उतारा मौत के घाट, जाने हत्या की वजह, शौचालय में फेंका शव

हरिद्वार में 20 अगस्त को एक युवक ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बेटे सावन ने फावड़े से हमला कर अपनी मां कमलेश देवी की हत्या की और शव को टॉयलेट में छुपा दिया। इसके बाद वो घर से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौके पर मौत

सावन के कपड़ों पर खून देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके से फावड़ा बरामद किया। कमलेश देवी का शव टॉयलेट में मिला, उनके चेहरे और सिर पर कई जख्म थे।

सावन नशे का आदी था और बीते तीन दिनों से पैसे की मांग कर रहा था, जिसे उसकी मां पूरा नहीं कर पाई थी। ये विवाद हत्या की एक प्रमुख वजह हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ठिठुरन के लिए हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी पर यह है अपडेट

बता दें कि पुलिस ने आरोपी सावन की तलाश के लिए कई गांवों और सीमाओं पर छापेमारी की है। उसकी पुरानी नशे की आदतों और जेल की सज़ा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने उसके परिचितों और नशे के साथियों से भी जानकारी जुटाई है। आरोपी पहले भी चोरी और अवैध चाकू रखने के आरोप में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  पिता का सपना, मां का संघर्ष और बेटी की मेहनत से साकार हुआ डॉक्टर बनने का ख्वाब