उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ में लगातार दूसरे दिन वन कर्मियों ने दिलाई नगर वासियों को बंदरों के आतंक से निजात, पकड़े इतने बन्दर

लालकुआं नगर के आबादी क्षेत्र में परेशानी का सबक बन चुके बंदरों को स्थानीय प्रशासन द्वारा वन विभाग के माध्यम से पकड़कर रानी बाग स्थित वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में धरने के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबियत किया अस्पताल में भर्ती. देखे वीडियो

यहां तकरीबन 13 बंदरों को वन विभाग ने पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा। इसके बाद से क्षेत्र वासियों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है। उपरोक्त कार्यवाही डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन पंवार एवं उपवन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार जोशी के निर्देश पर की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- राष्ट्रपति मुर्मू के नैनीताल प्रवास को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसएसपी बोले—"एक चूक से राज्य की छवि खराब हो सकती है"

वही टीम में मुख्य रूप से वन दरोगा गीता बिष्ट, वन कर्मी कुंदन सिंह मेवड़ी, हेमंत सिंह एवं मनोज जोशी शामिल रहे।