उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

प्रदेश के इन सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें

प्रदेश के सात जिलों में आज शुक्रवार को भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- यहाँ परिजनों की फटकार से नाराज हो कर नाबालिग सहेलियों ने छोड़ा घर, इस बहाने से निकली घर से, पुलिस ने किया सकुशल बरामद

जबकि अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नारद मोह के साथ रामलीला का शुभारंभ

 

ऐसे में संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। साथ ही मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) हल्द्वानी में हुए तरुण हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्याकांड के शामिल पति-पत्नी गिरफ्तार